भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से उमस से लोगों का बुरा हाल है।
भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से उमस से लोगों का बुरा हाल है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य में शुक्रवार की सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मगर उमस बनी हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में उज्जैन, इंदौर, धार, राजगढ़, खरगोन आदि स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल संभाग सहित अन्य कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath