जम्मू 9 जून (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल टैंकर के गहरी घाटी में गिरने के बाद उसमें आग लग गई।
पुलिस के मुताबिक, यह टैंकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। बनिहाल के पास टैंकर के चालक का नियंत्रण खोने के बाद यह घाटी में जा गिरा और उसमें आग लग गई।
चालक एवं कंडक्टर को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath