नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि पिछले सप्ताह अमेरिका में जानलेवा हमले का शिकार हुआ भारतीय अब खतरे से बाहर है।
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि पिछले सप्ताह अमेरिका में जानलेवा हमले का शिकार हुआ भारतीय अब खतरे से बाहर है।
पीड़ित तेलंगाना का रहने वाला है।
सुषमा स्वराज ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया, “मुझे सैन फ्रांसिस्को स्थित हमारे वाणिज्य दूतावास से रिपोर्ट मिली है।”
उन्होंने कहा, “हमले का शिकार शख्स मुबीन अहमद एक गैस स्टेशन पर काम करता है। एक बंदूकधारी ने मुबीन से पैसे मांगे और फिर उस पर गोली चला दी।”
सुषमा के मुताबिक, “उसे कैलिफोर्निया के इडेन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। सौभाग्य से वह खतरे से बाहर है। हम पुलिस के साथ इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।”
मुबीन अहमद (26) तेलंगाना के संगारेड्डी जिले का रहने वाला है, अमेरिका में जहां वह काम करता है वहीं पर उसे चार जून को पेट में दो गोलियां मार दी गई थी, हालांकि उसके परिवार को गुरुवार को इस घटना के बारे में पता चला।
मुबिन के परिवार का कहना है कि कुछ लोग ग्राहक बनकर मुबिन के गैस स्टेशन पर पहुंचे और किसी बात पर विवाद होने के बाद उन्होंने उस पर गोलियां चला दीं।
घायल मुबीन को फौरन कैलिफोर्निया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई। शिकागों में रहने वाले उसके रिश्तेदार अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath