दार्जिलिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली : राज्यपाल

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के. एन. त्रिपाठी ने शुक्रवार को कहा कि दार्जिलिंग के हालात के बारे में उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जहां गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा व्यापक तौर पर की गई हिंसा के बाद सेना बुलाई गई है।

टैगोर सेंटर फॉर नेचुरल साइंस एंड फिलॉसोफी के उद्घाटन से इतर त्रिपाठी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पहले मुझे आधिकारिक जानकारी मिलने दीजिए। मुझे अभी तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।”

अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर जीजेएम के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दार्जिलिंग में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

अपने कार्यकर्ताओं के ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की भेदभावपूर्ण कार्रवाई’ के खिलाफ जीजेएम ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493