हिमाचल में तेलंगाना के सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन

शिमला, 9 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा तेलंगाना से सांसद पलवाई गोवर्धन रेड्डी का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वह यहां संसद की एक स्थायी समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि रेड्डी को भुंतर हवाईअड्डे पर दिल का दौरा पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

कुल्लू राष्ट्रीय राजधानी से 200 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने कहा कि संसद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सांसद के परिजन नई दिल्ली से सुबह भुंतर पहुंचे। भुंतर कुल्लू के बाहरी इलाके में स्थित है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा राज्यसभा सदस्य रेड्डी नलगोंडा जिले के मुनुगोडू से पांच बार विधायक रह चुके थे।

वह साल 2014 से ही तेलंगाना से राज्यसभा सांसद थे और सन् 1980 के दौरान दो बार राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493