योगी सरकार की शिक्षा नीति देश की उन्नति में सहायक : भाजपा

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शुक्रवार को कहा, “प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक एक बदलाव की नींव पड़ी है। कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए रंग की स्कूल ड्रेस पहनने को मिलेगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर प्रदेश सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में साफ-सफाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।”

प्रवक्ता ने कहा, “इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1760 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रयोगशालाएं स्थापित करने और 45,809 विद्यालयों में विद्युतीकरण के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए हैं। स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से कराने का आदेश भी दिया गया है। इन निर्णयों से प्रदेश में गुणवत्तापरक शिक्षा का वातावरण बनेगा जो विद्यार्थियों की क्षमता बढ़ाएगा और यही विद्यार्थी आगे चलकर एक सफल नागरिक बनेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493