नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बादल गरजने और बिजली कड़कने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 39.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा।
एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath