काबुल, 10 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत की मस्जिद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए।
आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “यह गोलीबारी गारदेज शहर की मस्जिद में रात लगभग 8.45 बजे हुई।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह हमला रमजान के पवित्र माह के दौरान हुआ है।
dharmpath.com dharmpath