श्रीनगर, 10 जून (आईएएनएस)। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री जायरा वसीम को स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डल झील में गिरने से बचाया।
बुलेवार्ड रोड पर जायरा के चालक का नियंत्रण खोने के चलते उनकी कार डल झील में जा गिरी।
एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, “स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें और उनके साथी को बचाया। वह सही सलामत बच गईं और उनके साथी को चोट लगी है।”
dharmpath.com dharmpath