पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सैफई भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, सीएसी इटावा पर तैनात सिपाही मोहर सिंह शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ जालौन जा रहा था। रास्ते में किसी काम के लिए उसने कार फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग चौराहे पर खड़ी की थी। इसी बीच एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार में बैठे पीएसी सिपाही की मौत हो गई और परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के सैफई भेज दिया है। वहीं शव को कब्जे में ले लिया।
dharmpath.com dharmpath