ईरान आतंकी हमले में 7 और गिरफ्तार

तेहरान, 10 जून (आईएएनएस)। ईरानी अधिकारियों ने राजधानी तेहरान में इस हफ्ते की शुरुआत में हुए दो आत्मघाती हमलों के संबंध में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों हमलों में 17 लोग मारे गए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को कहा कि ये गिरफ्तारियां अलबोर्ज के फरदिस शहर में हुईं।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार सातों लोग विभिन्न आतंकवादी समूहों से संबद्ध हैं।

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को तेहरान, करमनशाह, कुर्दिस्तान और पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े 41 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आईएस आतंकवादियों ने ईरान के मजलिस (संसद) और इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला खुमैनी के मकबरे पर को एक साथ हमले किए थे।

ईरानी सुरक्षा बलों ने छह हमलावरों को मार गिराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493