एडम वेस्ट ने ‘पराक्रम’ का उदाहरण प्रस्तुत किया : बेन एफ्लेक

लॉस एंजेलिस, 11 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता बेन एफ्लेक ने दिवंगत अभिनेता एडम वेस्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ‘पराक्रम’ का उदाहरण प्रस्तुत किया था।

1960 की क्लासिक टेलीविजन श्रृंखला ‘बैटमैन’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले वेस्ट का शुक्रवार को ल्यूकेमिया से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

बैटमैन वर्सेज बैटमैन : डॉन आफ जस्टिस में भूमिका निभा चुके बेन ने ट्वीट किया, “एडम वेस्ट ने पराक्रम (हीरोइज्म) का उहादरण प्रस्तुत किया था। अच्छे, मजाकिया और हर तरह से महान शख्स। यह कैसे होता है, यह हमें बताने का शुक्रिया, एडम वेस्ट।”

वेस्ट के ‘बैटमैन’ के सहकलाकार बर्ट वार्ड और जूली नेयूमर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

वार्ड ने कहा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्त के जाने से टूट सा गया हूं। एडम और मेरे बीच 50 से अधिक सालों तक खास मित्रता रही। हमने एक साथ हमारे जीवन का सबसे मजेदार समय साझा किया है। यह मेरे लिए अप्रत्याशित नुकसान है।”

बैटमैन में कैटवोमेन का किरदार निभाने वाली जूली ने कहा, “एक सितारा खो गया। वह तेज, मजाकिया थे और उनके साथ काम कर मजा आता था। मैं उन्हें भौतिक दुनिया में मिस करूंगी लेकिन काल्पनिक और रचनात्मकता की दुनिया में हमेशा उन्हें महसूस करूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493