पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 11 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार दोपहर में जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले के अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारतीय चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जबकि पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शाम के समय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने रामगढ़ सेक्टर के चौकियों पर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी रेजरों ने बिना किसी कारण के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने छोटे हथियार, स्वचालित हथियार और मोर्टार का इस्तेमाल किया। बीएसएफ जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया।”

सूत्रों ने कहा, “करीब दो घंटों तक गोलीबारी जारी रहने के बाद यह बंद हुआ।”

इससे सीमवर्ती इलाके के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत रही।

इस गोलीबारी के दौरान बहुत से नागरिक नियंत्रण रेखा से दूर भागते देखे गए।

इस बीच, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर की भारतीय चौकियों पर शाम 6.40 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी शाम 7.30 बजे तक जारी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493