नाना को लूटने की कोशिश में युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने रविवार को कहा कि एक 90 वर्षीय बुजुर्ग ने साहस का परिचय देते हुए अपने नाती और उसके साथी की लूट की कोशिश विफल कर दी, और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रजत 21 ने अपने साथी ऋषभ (23) को अपने नाना रामलाल मिगलान के रोहिणी सेक्टर सात स्थित घर पर शनिवार अपराह्न् भेजा।

ऋषभ गैस सिलिंडर चेक करने के लिए एक तकनीशियन के रूप में घर में प्रवेश किया।

पुलिस ने कहा कि जब बुजुर्ग मिगलान और ऋषभ रसोई में गए तो रजत एक हेलमेट पहनकर घर में घुसा, ताकि उसके नाना उसे पहचान न सकें। उसने अपनी 84 वर्षीय नानी शकुंतला देवी का गला दबाने की कोशिश की, और वह मदद के लिए चिल्लाने लगीं।

उसके बाद मिगलान ने ऋषभ को रसोई में पकड़ लिया और चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया।

रजत ने पुलिस से स्वीकार किया कि उसने लूट की योजना बनाई थी, क्योंकि उसके नाना-नानी को अपना घर बेचने के बाद एक बड़ी धनराशि मिली थी।

दोनों ने बुजुर्ग दंपति को डराने के लिए एक खिलौना बंदूक खरीदी थी। उनके पास से खिलौना बंदूक जब्त कर ली गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493