श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, 4 घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 12 जून (आईएएनएस)। श्रीनगर में रविवार शाम को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने श्रीनगर में रात लगभग 10.30 बजे सराफ कदल में सुरक्षाबलों के बंकर पर ग्रेनेड फेंका।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, “इस विस्फोट में सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक और तीन पुलिस कांस्टेबल सहित चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।”

उन्होंने बताया, “घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493