बोझ नहीं बनना चाहती : क्लेयर किंग

लंदन, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्लेयर किंग का कहना है कि अपने विकलांग मां-बाप की देखभाल करने और बीमारी से जूझने के दौरान इच्छामृत्यु को लेकर उनके विचारों में बदलाव आया है।

क्लेयर (54) ने कहा कि वह अपने आसपास के लोगों पर बोझ बनने की तुलना में इच्छामृत्यु पसंद करेंगी।

क्लेयर ने वेबसाइट मिरर डॉट कॉ डॉट यूके को बताया, “मुझे चिंता होती है कि जब मैं अत्यधिक उम्रदराज हो जाउंगी और अपने आसपास के लोगों पर बोझ बन जाऊंगी।”

उन्होंने कहा, “अब मैं समझ सकती हूं कि लोग इच्छामृत्यु का सहारा क्यों लेते हैं और जिंदगी के एक पड़ाव पर मैं भी इसपर विचार करूंगी।”

क्लेयर के कोई बच्चे नहीं हैं। उनका एक भाई पियर्स (52) है। वह अपने माता-पिता की देखभाल करती हैं, जो विकलांग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493