मैनचेस्टर, 12 जून (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने विक्टर लिंडेलोफ के साथ करार के लिए तय की गई पुर्तगाल फुटबाल चैम्पियन बेनफिका की सभी शर्तो को मानने के लिए हामी भर दी है।
ग्रीष्मकालीन ‘ट्रांसफर विंडो’ के दौरान युनाइटेड के साथ करार करने वाले लिंडेलोफ पहले खिलाड़ी होंगे।
युनाइटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “क्लब इस बात की घोषणा से काफी खुश है कि हमने लेंडेलोफ के साथ करार के लिए बेनफिका की सभी शर्तो को मान लिया है।”
बयान में कहा गया कि लेंडेलोफ के स्थानांतरण के बाद एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, युनाइटेड ने 22 वर्षीय लेंडेलोफ के साथ करार के लिए बेनफिका को चार करोड़ डॉलर देने की स्वीकृति दे दी है।
पिछले सीजन में बेनफिका के लिए लेंडेलोफ ने 47 मुकाबले खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath