मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बालश्रम के खिलाफ विश्व दिवस के मौके पर सोमवार को अभिनेता रितेश देशमुख और उनेक भाई धीरज देशमुख बालश्रम के खिलाफ खड़े हुए और प्रशंसकों से बच्चों को स्कूल भेजने में मदद करने का आग्रह किया।
रितेश ने ट्वीट किया, “हर बच्चे को स्कूल जाने का मौका उपलब्ध कराना न सिर्फ आपके देश के लिए, बल्कि मानवता के लिए भी बड़ी सेवा है।”
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के पति रितेश दो बेटों रियान और रहयाल के पिता हैं।
धीरज ने ट्वीट किया, “जैसे मेरे बच्चों को सबसे पहले शिक्षा की जरूरत है..मैं हर बच्चे के स्कूल जाने और काम नहीं करने के पक्ष में खड़ा हूं..बालश्रम के खिलाफ विश्व।”
रितेश फिलहाल अपनी फिल्म ‘बैंक चोर’ की रिलीज की तैयार कर रहे हैं, इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं।
dharmpath.com dharmpath