स्कोप्जे (मैसेडोनिया), 12 जून (आईएएनएस)। डेविड सिल्वा और डिएगो कोस्टा की ओर से दागे गए गोल के दम पर स्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में रविवार रात खेले गए मैच में मैसेडोनिया को 2-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मैसेडोनिया के लिए इस मैच में एकमात्र गोल स्टीफन रिस्टोव्स्की की ओर से किया गया।
साल 2018 विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप-जी में रविवार रात खेले गए मैच में स्पेन के लिए पहला गोल 15वें मिनट में सिल्वा ने दागा। इसके बाद 27वें मिनट में कोस्टा ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में मैसेडोनिया के लिए 66वें मिनट में रिस्टोव्स्की ने किया। हालांकि, यह गोल जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं था।
उल्लेखनीय है कि अगले साल जून के माह में रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में यूईएफए क्वालीफाइंग के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सीधे तौर पर प्रवेश करेंगी।
dharmpath.com dharmpath