मेक्सिको : चलती रेलगाड़ी से सिर बाहर निकालने से व्यक्ति की मौत

मेक्सिको सिटी, 12 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी में चलती रेलगाड़ी की खिड़की से सिर बाहर निकालने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलगाड़ी स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी यात्री का सिर प्लेटफॉर्म पर लगे एक बैरियर से टकरा गया।

हादसा रविवार को हुआ था। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष थी। उसका सिर प्लेटफॉर्म को दो भागों में बांटने वाले एक बैरियर से टकरा गया। बैरियर से विभाजित प्लेटफॉर्म का एक हिस्सा महिलाओं व बच्चों और दूसरा अन्य लोगों के लिए आरक्षित है।

समाचार पत्र एक्सेलसियर के अनुसार, “बैरियर से सिर टकराने के बाद यात्री की तत्काल मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493