घाटमपुर थाने के पालपुर निवासी सौरभ (25) अपनी बहन नमृता (18) और बड़ी मां सुशीला (65) को बाइक पर लेकर ममेरे भाई की शादी में उमरगांव जा रहे थे। रास्ते में जहानाबाद-बकेवर मार्ग पर आलमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया।
इस हादसे में नमृता और सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौरभ की मौत इलाज के लिए कानपुर ले जाते वक्त हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सौरभ की बाइक बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ और बकेवर व औंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath