पार्टी का कहना है कि जमीनों पर से भूमाफियाओं के अवैध कब्जों को हटाने और उन पर नकेल कसने की तैयारी सरकार ने कर ली है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में भूमाफिया रोधी कार्यबल के गठन की बात की थी। अब सत्ता में आने के बाद योगी सरकार एक-एक कर अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रही है।
शुक्ला ने कहा कि उप्र में लंबे समय से भले ही भूमाफिया सरकार के संरक्षण में फले-फूले हों, लेकिन योगी सरकार अब और गैर कानूनी व्यवस्थाओं को प्रदेश में चलाने की इजाजत नहीं देगी।
dharmpath.com dharmpath