जॉर्ज, अमाल क्लूनी ने ‘बेबी बाउंसर्स’ रखे

लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल क्लूनी ने एक सप्ताह से भी कम दिन के अपने जुड़वां बच्चों बेटी एला और बेटे एलेक्जेंडर की सुरक्षा के लिए बाउंसर्स को रखा है।

यह दंपति अपने परिवार की सुरक्षा के लिए और धनराशि खर्च करने की योजना बना रहा है। दोनों बच्चों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किए गए अंगरक्षकों पर यह जोड़ा साल में 250,000 पाउंड खर्च कर रहा है।

परिवार के करीबी एक सूत्र ने वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया “लंबे अर्से बाद जॉर्ज को पिता बनने का सुख मिला है, इसलिए वह अपनी संतान की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। ‘बेबी बाउंसर्स’ इस कड़ी की शुरुआत भर हैं।”

सूत्र ने बताया कि बच्चों के लिए घर को तैयार करने पर भी बहुत काम किया गया है।

बाहर जाने के दौरान सुरक्षाकर्मियों को उनके परिवार के साथ रहने को कहा गया है।

जॉर्ज ने बर्कशायर के सोनिंग में स्थित 1.2 करोड़ पाउंड की अपनी हवेली की सुरक्षा के लिए लगाए गए मोशन सेंसर और लेजर्स पर 100,000 पाउंड खर्च किए हैं।

एक अन्य दो पुरुषों वाली सुरक्षा टीम संपत्ति की निगरानी और सुरक्षा चालकों को तुरंत जवाब देने के लिए रखी गई है, जिस पर साल में 100,000 पाउंड खर्च होंगे।

जॉर्ज (56) ने बच्चों के लिए सिमोन हॉर्न नर्सरी सूट की आंतरिक साज-सज्जा पर 100,000 पाउंड और उनकी सुरक्षा के लिए घर को तैयार करने पर 800,000 पाउंड खर्च किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493