भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार सुबह गर्मी से राहत देने वाली रही, मगर उमस ने परेशान कर दिया।
बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है, परंतु उमस बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में जबलपुर, होशंगाबाद संभाग के अलावा अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खंडवा, खरगोन व मंदसौर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। कई स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं।
राज्य में मौसम और तापमान में बदलाव जारी है। मंगलवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath