कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में मंगलवार सुबह एक वृद्ध ने मेट्रो रेल के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कोलकाता मेट्रो रेल के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कारण रेल सेवाएं करीब आधा घंटा बाधित रहीं।
घटना दक्षिणी कोलकाता के रबिंद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन की है।
कोलकाता मेट्रो रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने आईएएनएस से कहा, “रबिंद्र सरोबर मेट्रो स्टेशन की डाउन लाइन पर मंगलवार पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे एक वरिष्ठ नागरिक ने एक चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है।”
बनर्जी ने कहा, “दुर्घटना के कारण रेल सेवा आधा घंटा बाधित रहीं। हालांकि उस दौरान दमदम और मैदान के बीच सेवाएं जारी रहीं।”
dharmpath.com dharmpath