पंजाब नेशनल बैंक में 26 लॉकर्स तोड़ करोड़ों की लूट

गाजियाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मोदीनगर शाखा के 26 लॉकर्स में सेंध लगाकर करोड़ों रुपये लूट लेने की घटना सामने आई है।

बैंक में सोमवार को सेंध लगने का पता चला, जब 11 लॉकर्स टूटे मिले। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच.एन. सिंह ने मंगलवार को बताया कि बैंक प्रबंधक ने कुल 30 में से 26 लॉकर्स से पैसा और अन्य कीमती वस्तुओं के चोरी होने की सूचना दी।

यह बैंक गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे के मोदी क्लॉथ मिल्स में स्थित है।

पुलिस ने जांच में पाया कि चोरों ने कंक्रीट की दीवार को तोड़कर बैंक में प्रवेश किया, इसके बाद वे लॉकर क्षेत्र में घुसे।

सिंह ने कहा, “मैंने घटनास्थल का दौरा किया है और पाया कि बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की भारी कमी थी। बैंक के अंदर घुसने के किसी भी प्रयास पर अलार्म बज उठना चाहिए, लेकिन अलार्म काम नहीं कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “यहां के सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं। यहां कोई सुरक्षा कर्मी भी नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493