दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में आशा भोसले की प्रतिमा लगेगी

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का यहां भारत के पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा लगेगी।

मंगलवार को एक घोषणा में कहा गया, आशा की मोम की प्रतिमा कई प्रसिद्ध नायकों और हस्तियों की मोम की प्रतिमाओं के साथ जुड़ेगी।

इस प्रतिमा को एक इंट्रेक्टिव थीम वाले वातावरण में बॉलीवुड संगीत क्षेत्र में अग्रणी गायकों की मौजूदगी में लगाई जाएगी। यहां प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के गाने सुनने का मौका मिलेगा।

इस सिलसिले में पिछले साल मुंबई में एक बैठक सत्र के लिए मैडम तुसाद संग्रहालय के विशेषज्ञों का एक समूह 83 वर्षीय गायिका आशा भोसले ने मिला था। विशेषज्ञों ने उनकी 150 विशिष्ट मापें और तस्वीरें ली थीं।

मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा से आशा रोमांचित हैं।

गायिका ने एक बयान में कहा, “इस अद्भुत सम्मान के लिए मेरा चयन करने के लिए मैडम तुसाद और मेरे प्रशंसकों का धन्यवाद। खुद की मोम प्रतिमा होने की बात से बहुत ही उत्साहित हूं और यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। यह पहली बार है जब मैंने एक जगह बैठकर माप दिया और तस्वीरें खिचवाईं और इस एक अनोखे और उत्सुकतापूर्ण अनुभव के लिए मुझे उनको धन्यवाद देना चाहिए।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493