नूबिया जेड17 मिनी को मिले 2 लाख पंजीकरण

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता नूबिया द्वारा नए लांच किए गए स्मार्टफोन जेड17 मिनी को देश भर में दो लाख से ज्यादा पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक से सबसे ज्यादा पंजीकरण मिले हैं।

नूबिया इंडिया के कंट्री मैनेजर एरिक हू ने एक बयान में कहा, “यह अभूतपूर्व दिलचस्पी भारत में नूबिया उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।”

जेड 17 मिनी में 5.2 इंच फुल-एचडी स्क्रीन है। यह 2.4जी/5जी ड्यूअल बैंड वाईफाई का समर्थन करता है और 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल के अगले कैमरा के साथ आता है।

इस स्मार्टफोन में 64 बिट ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के सात चार जीबी रैम और 64 जीबी रोम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493