कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। देश के विख्यात फुटबाल क्लब मोहन बागान के अध्यक्ष स्वप्न साधन बोस ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
बोस ने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा देने की बात कही है।
क्लब को लिखे एक पत्र में बोस ने कहा कि पिछले कुछ साल से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनकी तबियत बिगड़ रही है।
मोहन बागान क्लब के महासचिन अंजन मित्रा को दिए पत्र में बोस ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी मैं अपनी इच्छा शक्ति और भगवान की कृपा से काम कर रहा हूं।”
पत्र में कहा गया कि, “इस स्थिति में मैं अपने अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए, मैं तुरंत प्रभाव के साथ इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath