हरियाणा के सिख गुरुद्वारे में मृतकों की संख्या 3 हुई

चंडीगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। दो और शवों के मिलने के बाद हरियाणा के पानीपत शहर में एक सिख गुरुद्वारे के प्रमुख हिस्से के ढहने से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मंगलवार को सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल(एनडीआरएफ) द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा पहली पातशाही में लगातार बचाव कार्य जारी है। अभी भी एक शव के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा, “पवित्र गुरुद्वारे का ढांचा सोमवार शाम ढह गया था, जहां से पांच लोगों को बचाया गया था।”

नई दिल्ली से 80 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुरुद्वारे में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना स्थल का मुआयना किया और प्रत्येक मृतक को पांच लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों के मुफ्त इलाज का भी आश्वासन दिया।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे के ढहने के कारणों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493