बंगाल स्नूकर लीग में होंगी 10 टीम

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। बंगाल प्रीमियर स्नूकर लीग के दूसरे संस्करण में 10 टीमें हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। लीग की शुरुआत 20 जून से हो रही है।

छह दिनों तक चलने वाली इस लीग में ग्रुप दौर के बाद नॉकआउट दौर होगा। लीग टेबल में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ दौर में मुकाबला करेंगी।

प्लेऑफ दौर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर दो क्वालीफायर और एक इलेमिनेटर मैच खेला जाएगा।

इस लीग के पहले संस्करण में कुल नौ टीमें थी। स्नूकर शूटर्स मौजूदा विजेता के तौर पर दूसरे संस्करण में उतरेंगे। इस संस्करण में तीन नई टीमें आरकेजी चैम्प्स, ग्रीन वॉरियर्स और अल्फा कुएस्टस को भी शामिल किया गया है।

लीग की इनामी राशि नौ लाख पचास हजार रुपये है जिसमें से विजेता को पांच लाख और उपविजेता को तीन लाख रुपये मिलेंगे। विजेता टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक लाख और उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस लीग में पूर्व बिलियर्ड्स विजेता सौरव कोठारी, 2010 एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता ब्रिजेश दामानी, शहबाज खान तथा मनीष पांडे हिस्सा लेंगे।

हर टीम के पास छह खिलाड़ी होंगे जिसमें से दो मार्की खिलाड़ी रहेंगे। पहले संस्करण में एक ही मार्की खिलाड़ी होता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493