बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। हजारों सफाई कर्मचारियों ने यहां अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को वापस ले ली। सरकार द्वारा ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित उनकी तमाम मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों का यह कदम सामने आया है।
बृहद बेंगलुरु महानगरपालिका वर्कर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय श्रीनिवास ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सामाजिक कल्याण मंत्री एच.अंजनेया ने 20 जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ हमारी बैठक कराने का आश्वासन दिया है, जिस दौरान ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।”
बेंगलुरु नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले लगभग 6,000 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।
श्रीनिवास ने कहा, “पूरे राज्य के 240 शहरी स्थानीय निकायों में लगभग 45,000 सफाई कर्मचारी ठेके के आधार पर काम कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 22,000 कर्मचारी बेंगलुरु में कार्यरत हैं।”
उन्होंने कहा, “अधिकांश कर्मचारियों को कचरा ठेकेदारों से 4,500 रुपये मासिक वेतन मिलता है। अगर शहरी स्थानीय निकाय उनके वेतन को उनके बैंक खातों में डाले, तो उन्हें 12,500 रुपये मिलेंगे।”
सामाजिक कल्याण मंत्री अंजनेया ने नगरपालिका प्रशासन मंत्री के साथ यहां बनप्पा पार्क में आंदोलनकारी कर्मचारियों से मुलाकात की।
dharmpath.com dharmpath