चीन में भूकंप – 24 हज़ार प्रभावित

9photo_verybig_3217चीन के दक्षिण-पश्चिम में युन्नान प्रांत में 5.6 अंक की तीव्रता के भूकंप ने लगभग चौबीस हज़ार लोगों को प्रभावित किया है|

12 लोग मारे गए हैं जबकि साढ़े आठ हज़ार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है| ‘सिन्हुआ’ एजेंसी के अनुसार इस भूकंप से लगभग साढ़े नौ हज़ार मकानों को नुक्सान पहुंचा है या वे ढह गए हैं| स्थानीय अधिकारियों ने विपदाग्रस्त इलाके में तम्बू और कम्बल पहुंचाए हैं तथा निकासित लोगों के लिए तीन शिविर खोले हैं| तीन सौ से अधिक सैनिक सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में बचाव-कार्य में मदद करेने के लिए भेजे गए हैं|

यह भूकंप आज सुबह स्थानीय समयानुसार पांच बजने में ग्यारह मिनट पर दर्ज किया गया| चीन के भूकंपविज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप का केंद्र भूगर्भ में 12 किलोमीटर की गहराई पर था| मुख्य झटके के बाद 14 और छोटे झटके भी आए|

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493