सेबी ने कमोडिटी वायदा में विकल्प कारोबार की अनुमति दी

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक पायलट आधार पर कमोडिटी वायदा में विकल्प कारोबार की अनुमति दे दी है।

सेबी द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, “शुरुआत में, पायलट आधार पर प्रत्येक एक्सचेंज को केवल एक कमोडिटी के वायदा पर विकल्प लांच करने की अनुमति दी जाएगी, जो निर्धारित मानदंडों को पूरा करेगी। इसके लिए एक्सचेंजों को सेबी का पूर्व अनुमोदन लेना होगा।”

सेबी के परिपत्र के मुताबिक, केवल उन्हीं वस्तुओं का विनिर्दिष्ट विनिर्देशों के माध्यम से कारोबार किया जा सकता है, जो पिछले 12 महीनों के कुल व्यापारिक कारोबार मूल्य के मामले में शीर्ष पांच ‘वायदा कॉन्ट्रैक्ट्स’ में शामिल थे।

परिपत्र में बताया गया है, “पिछले 12 महीनों में संबंधित वस्तु के अंतर्निहित वायदा अनुबंधों का औसत दैनिक कारोबार कम से कम कृषि और कृषि प्रसंस्कृत वस्तुओं के लिए 200 करोड़ रुपये, अन्य वस्तुओं के लिए 1,000 करोड़ रुपये होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493