टांडा कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेवा घाट की सफाई करने वाले सफाईकर्मी धरिआर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता है। रविवार रात जब वह किसी काम से बाहर गया तो जनार्दनपुर गांव के निवासी पिंटू वर्मा ने उसकी पत्नी व बच्चे का अपहरण कर लिया। दो दिन तक पत्नी का कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार को पीड़िता अपने गांव के पास पुलिया के पास बच्चे के साथ बैठी मिली। पति के पहुंचने पर उसने पति को बताया कि दबंग युवक पिंटू ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया, “आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पिंटू के विरुद्ध दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath