लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं, जबकि अभी बारिश होने की सम्भावना नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में उमस बनी रहेगी। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किये जाने का अनुमान है। मौसमी परिस्थतियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। 20 जून तक गर्मी का ज्यादा असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री और झांसी का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath