मप्र में बदली छाई, बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम सुहावना है। हल्के बादल छाए हैं और हवाएं चल रही हैं, जो गर्मी से राहत देने वाली है। वहीं उमस का असर भी कम है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे। वहीं मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आगामी 24 घंटों में अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी,मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया आदि स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 38.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, इंदौर का 36 डिग्री, ग्वालियर का 42.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493