भारत में 1,100 करोड़ रुपये का ताजा निवेश करेगी इंटेल

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन बेंगलुरु में अपने शोध और अनुसंधान केंद्र (आर एंड डी) के विस्तार के लिए 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन बेंगलुरु में अपने शोध और अनुसंधान केंद्र (आर एंड डी) के विस्तार के लिए 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इंटेल इंडिया के महाप्रबंधक निवरुति राय ने भारत में कंपनी के निवेश और विस्तार योजनाओं को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम भारत में अपनी विस्तार योजनाओं के तहत बेंगलुरु में अपने आगामी आर एंड डी सेंटर में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।”

इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे भी उपस्थित थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493