तीसरे बच्चे को लेकर तनावग्रस्त हैं किम

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय हॉलीवुड जोड़ी किम कर्दशियां और कान्ये वेस्ट के बीच इन दिनों कथित तौर पर झगड़े की खबरें मिल रही हैं। किम और कान्ये के बीच झगड़े का कारण यह है कि किम तीसरा बच्चा चाहती हैं और अपनी इच्छा पूरी न होने को लेकर वह तनावग्रस्त हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन’ को बताया, “एक और बच्चा नहीं होने को लेकर किम वास्तव में तनावग्रस्त हैं। किम गर्भवती नहीं हैं.. वह सच में नाखुश हैं। वह तीसरे बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।”

किम और कान्ये इस महीने की शुरुआत में रैपर (कान्ये) का जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टियों पर गए थे, लेकिन दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं।

सूत्र ने बताया कि कान्ये लंबे समय तक घर से दूर रहते हैं और दोनों साथ में अधिक समय नहीं बिता रहे।

किम के दोस्त इस बात को लेकर चिंतित हैं कि तीसरा बच्चा पैदा करने की चाहत कहीं उनकी शादीशुदा जिंदगी को न बर्बाद कर दे।

सूत्र का कहना है कि किम सिर्फ बच्चे के बारे में सोच रही हैं, जबकि कान्ये इस बात को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं और यह बात दोनों के बीच दूरी पैदा कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493