यूरोपीय संघ, इटली व डेनमार्क के लिए नए राजदूतों के नामों का ऐलान

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारत ने यूरोपीय संघ (ईयू), इटली और डेनमार्क के लिए नए राजदूतों के नामों की घोषणा की है।

राष्ट्रपति सचिवालय की संयुक्त सचिव व 1986 बैच की आईएफएस अधिकारी गायत्री इस्सर कुमार मंगलवार को बेल्जियम और यूरोपीय संघ के लिए भारत की राजदूत नियुक्त की गईं। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में ईयू का मुख्यालय भी है।

यह नियुक्ति भारत के यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार को लेकर चल रही बातचीत के महत्व को भी दर्शाती है।

रीनत संधू को मंगलवार को इटली के लिए भारत के नए राजदूत के तौर पर नियुक्त किया गया। 1989 बैच की आईएफएस अफसर संधू ने अनिल वाधवा की जगह ली है, जो इस साल सेवानिवृत हो रहे हैं।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव अजीत विनायक गुप्ते डेनमार्क के लिए भारत के राजदूत नियुक्त हुए हैं। 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी विनायक, राजीव शहारे की जगह यह पद संभालेंगे।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहीं रुचिराज कंबोज को भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका का नया उच्चायुक्त नामित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493