स्वतंत्रता सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की

आगरा, 14 जून (आईएएनएस)। शराबबंदी लागू करने में राज्य सरकार के विफल रहने के विरोध में स्वतंत्रता सेनानी चिम्मनलाल जैन ने बुधवार को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

जैन (98) ने यहां जिला मुख्यालय पर एक रस्सी से लटकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा लिया गया और वरिष्ठ जिला अधिकारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को सुना जाएगा और राज्य सरकार को सूचित किया जाएगा।

शराबबंदी के लिए आत्महत्या का उनका यह तीसरा प्रयास था। इससे पहले वह यमुदा नदी में और चलती रेलगाड़ी से भी कूदने के प्रयास कर चुके हैं।

स्वतंत्रता सेनानी ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने शहर में शैक्षिक और धार्मिक संस्थाओं के पास से शराब के ठेके हटाने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने राजमार्गो पर भी शराब की दुकाने बंद करने मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493