पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार को बताया, “महाधरने में योगी सरकार के 88 दिनों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाएगा। शब्बीरपुर (सहारनपुर) घटना में चंद्रशेखर सहित गिरफ्तार दलितों और लखनऊ में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को रिहा करने, मीट कारोबारियों को लाइसेंस जारी करने व नए बूचड़खाने खोलने के बावत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ताजा आदेश को लागू करने, किसानों के सरकारी-महाजनी सभी कर्जे माफ करने और कृषि पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग उठाई जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath