उप्र : सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

मूल रूप से जयपुर निवासी आनंद माहंता अपने परिवार के साथ सेक्टर 122 परथला गौतमबुद्ध नगर में रहते हैं। वह परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। मंगलवार को देर रात दो बजे दरौला थाने के सामने उनकी स्विफ्ट कार सर्विस रोड से अचानक निकलकर आई कैंटर से पीछे से जा भिड़ी। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की आवाज सुनकर आई पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक कार सवार आनंद (32) और उनकी पत्नी अपर्णा (26) व आनंद की मां शंकरी (52) की मौत हो चुकी थी। जबकि सात वर्षीय जय और कार चालक सुदर्शन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दरौला इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन से परिजनों के नंबर लेकर उन्हें दुर्घटना की सूचना दे दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493