उप्र : ब्रांडेड कपड़े में चंदे के नाम पर युवतियां मांग रही हैं भीख (फोटो सहित)

ये हाई प्रोफाइल भिखारी युवतियां अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप बनाकर चंदे के रूप में भीख मांगती नजर आ रही हैं। लोग भी इन्हें देख कर काफी हैरत में हैं कि पढ़ी-लिखी दिखने वाली लड़कियां आखिर ऐसा काम क्यों कर रही हैं। पुलिस पूछताछ में लड़कियां खुद को गुजरात की रहने वाली बता रही हैं। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दे रही हैं। मुरादाबाद पुलिस इन संदिग्ध युवतियों की जानकारी के लिए गुजरात पुलिस से संपर्क कर सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया, “सूचना मिली थी कि चार से पांच युवतियां हैं, जो अच्छे लिबास में शहर में चंदे के नाम पर लोगों से भीख मांग रही हैं। ये शिक्षित भी लग रही है, साथ ही आर्थिक रूप से भी ठीक-ठाक लग रही हैं। इनके ऊपर लोगों ने आरोप लगाया है कि इनके द्वारा चंदा या चंदे की शक्ल में भीख मांगी जा रही है। इन युवतियों के बारे में पता किया जा रहा है, पूछताछ की जा रही है।”

एसएसपी ने बताया, “इन युवतियों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई है। ये लोगों से पैसा क्यों मांग रही हैं, निश्चित रूप से इनके विरुद्ध विधित कार्रवाई का औचित्य प्रतीत हो रहा है। इसलिए महिला थाना को इस संबंध में आदेश दे दिए गए हैं कि इनके बारे में पूरी पड़ताल करें कि ये कहां की रहने वाली है, यहां क्यों आई हैं। जांच पड़ताल कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493