उप्र : कार से 38 लाख नकद बरामद, दो हिरासत में

मुरादाबाद के कोतवाली सदर क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही चेकिंग में कोतवाली पुलिस को एक कार से 38 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। बरामद करेंसी कोतवाली पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (उप्र 21 एक्स-7708) से बरामद की है। नकदी के साथ पुलिस ने सुमित रतन नाम के युवक को उसके ड्राइवर के साथ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 38 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। शुरुआती पूछताछ में रुपये लेकर जा रहे युवकों ने खुद को चंदौसी का रहने वाला बताया।

पकड़े गए युवकों ने गलशहीद के एक युवक अनिल का नाम लेते हुए बताया कि पैसे उसने दिए थे। पुलिस ने जब अनिल को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने इन्हें कोई भी रुपये देने से इनकार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक द्वारा अभी आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखाए गए हैं, इसलिए इसे रोका गया है। प्रपत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली सीओ पूनम मिश्रा ने बताया, “चेकिंग के दौरान ये रकम बरामद हुई है। इस संबध में पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। कार से पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया की गलशहीद के एक युवक अनिल ने उसे पैसे दिए है, इसलिए उसे भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि इस रुपये का असली मालिक कौन है।”

सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493