उप्र : गंगा में डूबकर किशोर की मौत

सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश का 15 वर्षीय पुत्र मुलायम अपने दोस्तों के साथ बुधवार सुबह गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

मुलायम के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने इसकी सूचना सुहवल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से किशोर का शव नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493