कटघर पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट के साथ कुछ लोग कोहिनूर तिराहे से निकलने वाले हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कोहिनूर तिराहे पहुंच कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इस दौरान करीब साढ़े तीन बजे कटघर थाने के ख्वाजा नगर निवासी बाबू व कुंदरकी थाने के इमरतपुर निवासी शकील के पास से कुल 15,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए।
एएसपी रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों में एक पालिश कारीगर है, जबकि दूसरा नोएडा में वेल्डिंग का काम करता है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
पुलिस इसके पीछे किसी बड़े गिरोह के शामिल होने का अंदेशा जाता रही है। इस कड़ी में गिरफ्तार लोगों से सख्ती से पूछताछ जारी है। साथ ही इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
dharmpath.com dharmpath