कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कॉर्पोरेट ममलों के मंत्रालय ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में पहल से समावेशी और सतत विकास करने वाली कंपनियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार शुरू किए हैं, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स इन पुरस्कारों के वितरण में मंत्रालय के साथ भागीदार है।

बयान के अनुसार, आवेदन भेजने तथा नामित करने की अंतिम तारीख 18 जून, 2017 है।

आवेदन ऑनलाइन और प्रिंट दोनों के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए सभी दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आवेदन नि:शुल्क है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493