नेकां जीएसटी के लिए संविधान संशोधन का विरोध करेगी

श्रीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की विपक्षी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर संविधान में किए जा रहे संशोधन का विरोध करने का फैसला किया है।

यहां प्रेस वार्ता में नेकां नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने कहा, “राज्य सरकार जम्मू एवं कश्मीर में जीएसटी लागू करने को लेकर उलझन में है।”

उन्होंने कहा, “अगर राज्य सरकार प्रदेश में जीएसटी को उसके मौजूदा रूप में लागू करने को लेकर संशोधन पेश करती है, तो नेकां उसका विरोध करेगी।”

राथर ने कहा कि सरकार की यह अवधारणा कि विधेयक मौजूदा रूप में ही पारित हो जाएगा, जैसा वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने संकेत दिया है, भ्रामक है।

उन्होंने कहा, “विडंबना यह है कि विधेयक को अभी विधानसभा में पेश किया जाना है, लेकिन राज्य वाणिज्य कर विभाग ने पहले ही एक अधिसूचना जारी कारोबारियों को प्रस्तावित जीएसटी नियमों के तहत खुद को पंजीकृत कराने को कहा है।”

राथर ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी को लागू किया गया, तो नेकां आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के विशेष दर्जे से समझौता करना होगा।

राज्य सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की। इसका मकसद जीएसटी विधेयक पर सर्वसम्मति बनाना था, जिसे 17 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493