भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से धूप और उमस परेशान कर रही है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में लगातार बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार सुबह से एक तरफ चुभन भरी धूप है तो दूसरी ओर उमस परेशान कर देने वाली है। बीच-बीच में चल रही हवाएं जरूर कुछ राहत दे जाती हैं।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद,रीवा, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर , ग्वालियर, चंबल संभागों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। वहीं आगामी 24 घंटों में भोपाल, होशंगाबाद संभाग के अलावा देवास, शाजापुर, खंडवा सहित कई स्थानों पर बादल बरस सकते है।
राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.6 ,ग्वालियर का 26.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 35 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40़.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath